जो बाइडेन मंगलवार को करेंगे अपने मंत्रिमंडल की घोषणा, अंटोनी ब्लिंकेन हो सकते है विदेश मंत्री

जो बाइडेन मंगलवार को करेंगे अपने मंत्रिमंडल की घोषणा, अंटोनी ब्लिंकेन हो सकते है विदेश मंत्री

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों की घोषणा कर सकते है| हालाँकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 3 नवम्बर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में अभी तक अपनी हार स्वीकार नहीं किया है| लेकिन इसको अनदेखा कर चुनाव में विजयी हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एवं नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दिया है|

बाइडेन पहले ही रोन क्लेन को वाइट हाउस का चीफ ऑफ़ स्टाफ नियुक्त कर चुके है| रोन क्लेन ने रविवार को कहा की मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामो की जानकारी के लिए मंगलवार तक का इंतजार करना होगा जब खुद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन इनकी घोषणा करेंगे|

उधर न्यूयोर्क टाइम्स के अनुसार अंटोनी ब्लिंकेन अमेरिका के नए विदेश मंत्री हो सकते है| बिल क्लिंटन प्रशासन के दौरान विदेश विभाग में अपना करियर शुरू करने वाले 58 वर्षीय अंटोनी ब्लिंकेन नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के निकट सहयोगी है| ब्लिंकेन ओबामा प्रशासन के दौरान अमेरिका के उप विदेश मंत्री थे जब जो बाइडेन अमेरिका के उप राष्ट्रपति थे|  

इसी साल जुलाई में हडसन इंस्टिट्यूट में अमेरिका – भारत संबंधो पर बोलते हुए अंटोनी ब्लिंकेन ने कहा था की भारत के साथ संबंधों को गहराई एवं मजबूती देना बहुत ही उच्च प्राथमिकता होगी| उन्होंने कहा की रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेट दोनों के ही कार्यकाल में भारत के साथ रिश्ते लगातार मजबूत हुए है|

ऐसी सम्भावना है की बाइडेन अपने करीबी सहयोगी  जेक सुलिवन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नामित कर सकते है|

वही 35 वर्षो से विदेशी सेवा में कार्यरत तथा दुनिया भर में कई राजनयिक पदों पर काम कर चुकी, लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड को बाइडेन संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत के रूप में नियुक्त कर सकते है|


More Related Posts

Scroll to Top