पटना में रविवार को दिनभर राजनितिक उहापोह की स्थिति बनी रही| मुख्यमंत्री को लेकर स्थिति पहले से ही स्पस्ट थी| भाजपा की तरफ से प्रवेक्षक बनाकर भेजे गये रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से NDA विधान मंडल दल का नेता चुन लिया गया| बाद में NDA प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया| सोमवार को शाम 4.30 नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा|
लेकिन दिनभर कयास लगाये जाते रहे उपमुख्यमंत्री को लेकर| रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक सब इस प्रश्न का उतर टालते रहे| भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व बिहार में नए नेतृत्व को मौका दे सकता है इस बात का कयाश कई दिनों से लगाये जा रहे थे|
भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे ४० वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा।आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूँगा।कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 15, 2020
तारकिशोरजी को भाजपा विधानमंडल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर कोटिशः बधाई !
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 15, 2020
नोनिया समाज से आने वाली बेतिया से चौथी बार विधायक श्रीमति रेणु देवी के भाजपा विधान मण्डल दल के उप नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर हार्दिक बधाई!
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 15, 2020
जब सुशील कुमार मोदी ने ट्विट कर यह जानकारी दी की उनकी जगह कटिहार से भाजपा के विधायक तारकेश्वर प्रसाद को भाजपा विधानमंडल दल का नेता तथा बेतिया से विधायक रेनू देवी को उपनेता चुन लिया गया है तो स्पस्ट हो गया की बिहार में नीतीश – मोदी की जोड़ी टूट गयी है और सुशील मोदी के हाथ से उपमुख्यमंत्री की कुर्सी निकल गई है| बाद में सुशील मोदी दे ट्विट एवं केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जबाब से और भी स्पष्ट हो गया|
आदरणीय सुशील जी आप नेता हैं, उप मुख्यमंत्री का पद आपके पास था, आगे भी आप भाजपा के नेता रहेंगे ,पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता । https://t.co/Poh8CDODOw
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) November 15, 2020
भाजपा इसबार बिहार में अपनी पकड मजबूत करने के उद्देश्य से दो उपमुख्यमंत्री बना सकती है| 57 वर्षीय तारकेश्वर प्रसाद एवं 60 वर्षीय रेनू देवी| चार बार के विधायक तारकेश्वर प्रसाद जहाँ अन्य पिछड़ा वर्ग वश्य समाज से आते है वही रेनू देवी महिला होने के साथ साथ अतिपिछडा वर्ग नोनिया समाज से आती है| जहाँ भाजपा तारकेश्वर प्रसाद के जरिये अन्य पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश कर रही है वही रेनू देवी के जरिये महिलाओं के साथ साथ अतिपिछडा वर्ग को भी साधने की कोशिश है|
श्री तारकिशोर प्रसाद जी भाजपा विधायक दल के नेता तथा एनडीए के उपनेता होंगे। श्रीमती रेणु देवी जी इनका भाजपा विधायक दल के उपनेता के रूप में चयन हुआ। इन दोनो का भी अभिनंदन और ढेर सारी शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/swkI5LKn65
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 15, 2020
सुशील मोदी को बदल कर भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है की वह बिहार में बदलाव की जरुरत है और वह एक लम्बी रणनीति पर कार्यकर रही है|
भाजपा की नजर अब विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर है और उस दौड़ में नंदकिशोर यादव एवं प्रेम कुमार के नाम शामिल है|