बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सभी एग्जिट पोल को गलत साबित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने एकबार फिर जबरदस्त जीत दर्ज की है|
NDA एवं राष्ट्रीय जनता दल यानि राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर रही| देर रात तक चली मतगणना के बाद चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतरिम परिणाम में NDA को 125 सीटें (भाजपा – 74, जदयू – 43, हम – 4, वी आई पी – 4) तथा महागठबंधन को 110 सीटें (राजद – 75, कांग्रेस – 19, सीपीआई (माले) – 12, सीपीआई – 2, सीपीएम – 2) प्राप्त हुई| इसके अतिरिक्त अन्य को 8 सीटें प्राप्त हुई जिसमे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 5, बसपा को 1, लोजपा को 1 तथा 1 निर्दलीय है|

निवर्तमान विधानसभा में भी NDA के पास 125 तथा महागठबंधन के पास 110 सीटें ही है|
सबसे बढ़िया प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी का रहा उसकी सीटें 53 से बढ़कर 74 हो गयी| जबकि सबसे ज्यादा नुकसान जदयू को उठाना पड़ा| उसकी सीटें 71 से घटकर 43 हो गयी| राजद 80 से 75 पर आ गया एवं कांग्रेस 27 से 19 पर| महागठबंधन में सबसे ज्यादा फायदा वाम दलों को हुआ| वह 16 सीटें जितने में सफल हुए|
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बिहार में अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए 5 सीटें जितने में सफल हुई| ओवैसी की पार्टी की पार्टी ने राजद – कांग्रेस के सबसे मजबूत गढ़ मुस्लिम बहुल सीमांचल को ध्वस्त कर दिया|
चुनाव प्रचार के दौरान अपने आप को प्रधानमंत्री मोदी का हनुमान कहने वाले एवं सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले लोजपा के मुखिया चिराग पासवान खुद तो कुछ कमाल नही कर पाए लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को भारी नुकसान पहुचाया|
बिहार चुनाव में पार्टी की विजय के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है।
बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2020
प्रधानमंत्री ने कहा की बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने NDA के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे।
बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने NDA के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2020
गृहमंत्री अमित शाह ने जीत पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा की बिहार में विकास, प्रगति और सुशासन को पुनः चुनने के लिए प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं विशेषकर बिहार के युवाओं और महिलाओं को साधुवाद देता हूँ जिन्होंने बिहार में सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को चुनकर NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।
बिहार में विकास, प्रगति और सुशासन को पुनः चुनने के लिए प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) November 10, 2020
मैं विशेषकर बिहार के युवाओं और महिलाओं को साधुवाद देता हूँ जिन्होंने बिहार में सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को चुनकर NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा की मैं @BJP4Bihar के करोड़ों कार्यकर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान जहां एक ओर अपने आपको मानवता की सेवा में झोंक दिया वहीं दूसरी ओर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाया और हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया।
मैं @BJP4Bihar के करोड़ों कार्यकर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान जहां एक ओर अपने आपको मानवता की सेवा में झोंक दिया वहीं दूसरी ओर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाया और हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) November 10, 2020