भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है| इसके अलावा मोर्चा प्रभारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है|
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने विभिन्न प्रदेशों के प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की। pic.twitter.com/KjOFgD5FIF
— BJP (@BJP4India) November 13, 2020
इस नियुक्ति के बाद पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह एवं सी टी रवि का कद काफी बढ़ गया है और बहुत ताकतवर बनकर सामने आए हैं|
बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव जिनके नेतृत्व में पार्टी ने अभी अभी बिहार में शानदार सत्ता में वापसी की है, उन्हें बिहार के साथ-साथ गुजरात का भी प्रभारी बनाया गया है|
नए नए महासचिव बने कर्नाटक के पूर्व मंत्री सी टी रवि को दो बड़े राज्यों महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु के साथ-साथ गोवा का भी प्रभारी नियुक्त किया गया है| महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण राज्य हैं| एकतरफ जहाँ महाराष्ट्र में गठबंधन में चुनाव जीतने के बाद भी शिवसेना से विवाद के बाद भाजपा को सत्ता गंवानी पड़ी वहीं दूसरी तरफ तमिल ना 6 महीने के अंदर चुनाव होने हैं|
A Karyakarta born in a village of Chikkamagaluru is today appointed as @BJP4India Prabhari of Goa, Maharashtra & Tamil Nadu.
— C T Ravi ???????? ಸಿ ಟಿ ರವಿ (@CTRavi_BJP) November 13, 2020
I wholeheartedly thank Our President Sri @JPNadda for giving me a big responsibility. I will further dedicate myself to the task assigned to me.
Jai Hind
पार्टी महासचिव अरुण सिंह को कर्नाटक के साथ-साथ राजस्थान का भी प्रभारी बनाया गया है|
इसके अतिरिक्त इन तीनों के पास मोर्चों का भी प्रभार है| भूपेंद्र यादव किसान मोर्चा, अरुण सिंह अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं सी टी रवि अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं|
उत्तर प्रदेश का प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को बनाया गया है|
पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल के प्रभारी बने रहेंगे जहाँ अगले साल चुनाव है|
पार्टी उपाध्यक्ष बिजयंत पांडा को असम एवं दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है|
पार्टी महासचिव तरुण चुग जम्मू कश्मीर, लद्दाख एवं तेलंगाना के प्रभारी बनाए गए हैं| इसके अतिरिक्त उनके पास युवा मोर्चा का भी प्रभार है|
पूर्व महासचिव पी मुरलीधर राव मध्य प्रदेश एवं आंध्र प्रदेश के प्रभारी बनाए गए हैं| पार्टी महासचिव डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की प्रभारी बनाई गई हैं| एक अन्य महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम पंजाब, चंडीगढ़ एवं उत्तराखंड के प्रभारी बनाए गए हैं| महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनोद तावडे हरियाणा के प्रभारी बनाए गए हैं|
सभी राज्यों के प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की सूची इस प्रकार है


