शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय भाषा केन्द्रीय संस्थान को भारतीय भाषा विश्वविद्यालय में बदलने की प्रक्रिया शुरू की

केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की उच्चतर शिक्षा विभाग ने भारतीय भाषा केन्द्रीय संस्थान को भारतीय भाषा विश्वविद्यालय में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है|

मंत्रालय ने इसके लिए पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालास्वामी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय समिति का गठन किया है जो भारतीय भाषा विश्वविद्यालय एवं इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रांसलेशन एंड इंटरप्रिटेशन के स्थापना एवं संचालन से सम्बंधित आवश्यकताओं, ढांचा, जरुरी संसाधन, नियम इत्यादि से सम्बंधित अपनी अनुशंसा मंत्रालय को प्रदान करेंगे|

समिति की रिपोर्ट आने के बाद भारतीय भाषा विश्वविद्यालय की स्थापना से सम्बंधित अगला कदम बढ़ाया जायेगा|

 

 


More Related Posts

Scroll to Top