139 बना भारतीय रेल का वन रेलवे वन हेल्पलाइन नंबर, 12 भाषाओं में मिलेगी जानकारी

रेल यात्रियों को यात्रा में किसी प्रकार की मदद, ट्रेनों के आवागमन को लेकर पूछताछ या शिकायतों के लिए अब अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर याद रखने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अब सभी हेल्पलाइन नंबरों को एक साथ मिला दिया है। 1 अप्रैल 2021 से अब सभी तरह की मदद और पूछताछ के लिए केवल एक रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 डायल करना होगा। यह रेल मंत्रालय का #OneRailOneHelpline139 है।

अब 182 नंबर भी होगा बंद

भारतीय रेलवे की विभिन्न शिकायत हेल्पलाइनों को पिछले वर्ष बंद कर दिया गया था। अब हेल्पलाइन संख्या 182 भी 1 अप्रैल, 2021 से बंद हो जाएगी तथा 139 में मिल जाएगी।

भारतीय रेल ने यात्रा के दौरान शिकायतों एवं पूछताछ के जल्द समाधान के लिए सभी रेलवे हेल्पलाइन को सिंगल नंबर 139 (रेल मदद हेल्पलाइन) में समेकित कर दिया है। नए हेल्पलाइन नंबर 139 के सभी वर्तमान हेल्पलाइन नंबरों की जगह लेने के बाद, यात्रियों के लिए इस नंबर को याद रखना तथा यात्रा के दौरान उनकी सभी प्रकार की जरूरतों के लिए रेलवे के साथ कनेक्ट करना आसान हो जाएगा।

139 सेवा बारह भाषाओं में होगी उपलब्ध

हेल्पलाइन संख्या 139 पर मदद बारह भाषाओं में उपलब्ध होगी। यात्री आईवीआरएस (इंटरेक्टिव वाइस रिस्पॉन्स सिस्टम) का चयन कर सकते हैं या *(एस्टेरिस्क) दबाने पर कॉलसेंटर एक्जीक्यूटिव से सीधे कनेक्ट कर सकते हैं। 139 पर कॉल करने के लिए किसी स्मार्टफोन की कोई आवश्यकता नहीं है, इस प्रकार सभी मोबाइल यूजरों को आसान पहुंच हासिल हो जाएगी। औसत आधार पर हेल्पलाइन 139 पर रोजाना 3,44,513 कॉल्स तथा एसएमएस प्राप्त होता है।

139 हेल्पलाइन (आईवीआरएस) का मैन्यू

सुरक्षा एवं मेडिकल सहायता के लिए यात्री को 1 दबाना है, जो तुरंत कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव से कनेक्ट हो जाता है। पूछताछ के लिए, यात्री को 2 दबाना है तथा सब मैन्यू में पीएनआर स्थिति, रेलगाड़ी का आगमन व प्रस्थान, सीटों की उपलब्धता, किराया संबंधी पूछताछ, टिकट बुकिंग, सिस्टम टिकट कैंसिलेशन, वेक अप अलार्म फैसिलिटी व गंतव्य अलर्ट, ह्वीलचेयर बुकिंग, मील बुकिंग प्राप्त किया जा सकता है। सामान्य शिकायतों के लिए यात्री 4 दबाएं। सतर्कता संबंधी शिकायतों के लिए यात्री 5 दबाएं। पार्सल एवं सामान संबंधी पूछताछ के लिए यात्री 6 दबाएं। आईआरसीटीसी ऑपरेटेड रेलगाड़ी पूछताछ के लिए यात्री 7 दबाएं। शिकायतों की स्थिति के लिए यात्री 9 दबाएं। कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव से बात करने के लिए यात्री (एस्टेरिस्क) दबाएं।


More Related Posts

Scroll to Top