पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को सत्तात से बेदखल किया

पंजाब में विधानसभा की सभी 117 सीटों के परिणाम आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीत कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है। कांग्रेस को 18 सीटें मिली हैं। शिरोमणि अकाली दल तीन और भारतीय जनता पार्टी को दो सीटें मिली हैं। निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार को एक-एक सीट मिली है।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों पर चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को भी आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ने हरा दिया है। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत सिंह मान धुरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीत गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हार गए हैं।

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में जीत का श्रेय पार्टी के विकास मॉडल को दिया है।

 


More Related Posts

Scroll to Top