देश में महिला एवं बाल संरक्षण संबंधित सभी हेल्पलाइन एक होंगी – स्मृति ईरानी

सरकार ने वन नेशन वन हेल्पलाइन नंबर की दिशा में एक और नंबर को 112 से जोड़ने का फैसला लिया है। जल्दी ही देश में महिला एवं बाल संरक्षण के लिए उपयोग में लाई जाने वाली सभी हेल्पलाइन का भी एकीकरण कर दिया जाएगा। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से केंद्र के साथ राज्यों की सभी हेल्पलाइन हाईटेक की जाएंगी। इससे शिकायतों पर कार्रवाई में तेजी आएगी।

स्मृति ईरानी ने बताया कि मौजूदा समय में बच्चों व महिलाओं के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन है। इससे शिकायतों के निपटारे में देरी होती है। हाईटेक हेल्पलाइन से महिलाओं व बच्चों की शिकायतें सीधे संबंधित अधिकारियों के पास जाएंगी। मौजूदा समय में 112 और 181 के साथ कई राज्यों की अपनी हेल्पलाइन हैं। इसके साथ 1098 हेल्पलाइन बच्चों की मदद के लिए चलाई जा रही है जहां पर एनजीओं की सहायता से शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।

 


More Related Posts

Scroll to Top