फिल्म को लेकर भारतीय वायुसेना की आपति के बाद अनिल कपूर ने मांगी माफ़ी

फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की आने वाली फिल्म AK vs AK में भारतीय वायुसेना के गलत फिल्मांकन एवं अभद्र भाषा के उपयोग पर भारतीय वायुसेना द्वारा कड़ी आपति दर्ज करने के बाद अनिल कपूर ने माफ़ी मांग ली है|

अनिल कपूर ने अपने फिल्म का प्रोमो ट्विट किया था| जिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय वायुसेना ने कहा की इस वीडियो में IAF वर्दी गलत तरीके से प्रस्तुत की गई है और जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया है वह अनुचित है। यह भारत के सशस्त्र बलों में उन लोगों के व्यवहार संबंधी मानदंडों के अनुरूप नहीं है। संबंधित दृश्यों को वापस लेने की आवश्यकता है।

बाद में अनिल कपूर ने यह कहते हुए माफ़ी मांगी की फिल्म का किरदार वायुसेना अधिकारी नहीं है बल्कि एक अधिकारी का किरदार निभाता है|

भारतीय वायुसेना के गलत फिल्मांकन को लेकर सोशल मीडिया पर अनिल कपूर की आलोचना भी हो रही है|

 


More Related Posts

Scroll to Top