बटला हाउस एनकाउंटर में दोषी पाए गए आरिज़ खान को फांसी की सजा

दिल्ली की एक अदालत ने बटला हाउस एनकाउंटर (Batla House Encounter) में दोषी पाए गये सीमी के आतंकवादी आरिज़ खान (Ariz Khan) को फांसी की सजा सुनाया है| पिछले सप्ताह ही अदालत ने उसे दिल्ली बम धमाका तथा इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या का दोषी पाया था|

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप यादव ने अपराध को दुर्लभतम यानि rarest of rare करार देते हुए यह फैसला सुनाया|

वर्ष 2008 में दिल्ली बम धमाके के बाद दिल्ली के बटला हाउस में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ हुए मुठभेड़ में सीमी के दो आतंकवादी मारे गए थे और एक गिरफ्तार हुआ था| लेकिन आरिज़ खान मौके से फरार हो गया था| बाद में इसे भारत नेपाल की सीमा से 2018 में गिरफ्तार किया गया था|

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के एसीपी संजीव यादव के नेतृत्व में हुए उस एनकाउंटर में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की गोली लगने से मृत्यु हो गयी थी|

बटला हाउस एनकाउंटर को फर्जी बताने की कोशिश की गयी तथा कुछ राजनितिक दलों द्वारा जमकर वोट बैंक की राजनीति की गयी|

अदालत के फैसले के बाद सुचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्विट कर विपक्ष पर तीखा हमला किया है|

   


More Related Posts

Scroll to Top