बसवराज बोम्मई बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई

बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री (Chief Minister of Karnataka) के रूप में बुधवार को सुबह 11 बजे शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई| बुधवार को बोम्मई ने अकेले ही शपथ ली, मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जायेगा| येदियुरप्पा के बेहद करीबी तथा उनकी सरकार में अबतक गृहमंत्री रहे लिंगायत समाज से आने वाले 61 वर्षीय बसवराज बोम्मई कर्नाटक के 29वे मुख्यमंत्री बने है| उनके पिता एस आर बोम्मई कर्नाटक के 11वे मुख्यमंत्री थे|    

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बसवराज बोम्मई को ट्विट कर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'बसवराज बोम्मई जी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। उनके साथ समृद्ध विधायी और प्रशासनिक अनुभव जुड़ेगा। मुझे विश्वास है कि वह राज्य में हमारी सरकार द्वारा किए गए असाधारण कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। फलदायी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।'

पीएम मोदी ने इसके अलावा पूर्व बीएस येदियुरप्पा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'हमारी पार्टी और कर्नाटक के विकास के लिए बीएस येदियुरप्पा के महत्वपूर्ण योगदान को बताने के लिए कोई भी शब्द नहीं हो सकता। दशकों तक, उन्होंने कड़ी मेहनत की, कर्नाटक के सभी हिस्सों में यात्रा की और लोगों के साथ तालमेल बिठाया। सामाजिक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है।'


More Related Posts

Scroll to Top