भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार गुजरात के सीएम पद की शपथ ली

गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिलने के बाद सोमवार को भूपेंद्र पटेल ने 16 अन्य विधायकों के साथ गुजरात के 18 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन गांधीनगर सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में किया गया था। हाल ही में सम्पन्न हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 182 विधानसभा सीटों में से 156 सीटों पर अभूतपूर्व जीत दर्ज की।

भूपेंद्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्यमंत्री

गांधीनगर सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलवाई। भूपेंद्र पटेल दूसरी बार गुजरात मुख्यमंत्री बने है। इससे पहले 13 सितंबर 2021 को उन्होंने गुजरात के 17 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्हें पहली बार 2021 में ही विधायक दल का नेता चुना गया था। इस बार हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी इतिहास रच दिया है। उन्होंने घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 1,92,000 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की है। भूपेंद्र पटेल उन नेताओं में शुमार हैं जिनकी साफ सुथरी छवि है और वह जनता के बीच के नेता माने जाते है।

आइए जानते हैं भूपेंद्र पटेल की सरकार में कौन-कौन मंत्री बना?

1. कनुभाई देसाई : पारडी से विधायक कनुभाई देसाई को दोबारा भूपेंद्र पटेल सरकार में जगह मिली है। कनुभाई देसाई मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली। देसाई भूपेंद्र पटेल की पिछली सरकार में वित्त, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल मंत्री रहे हैं।

2. ऋषिकेश पटेल: विसनगर से विधायक ऋषिकेश पटेल को फिर से मंत्री पद मिल गया है। पिछली सरकार में ऋषिकेश स्वास्थ्य मंत्री थे।

3. राघवजी पटेल : लेउवा पटेल समाज से संबंध रखने वाले राघवजी पटेल सौराष्ट्र क्षेत्र के निवासी हैं और उन्हे मंत्री पद मिल है। वह जामनगर जिले की जामनगर ग्रामीण सीट से विधायक हैं।

4. बलवंत सिंह राजपूत: बीजेपी के बलवंत सिंह राजपूत क्षत्रिय समाज से हैं और उत्तर गुजरात से आते हैं। वह वर्तमान में पाटन जिले की सिद्धपुर सीट से विधायक हैं। इस बार इन्हें भी मंत्री पद मिल है।

5. भनुबेन बावरिया: राजकोट ग्रामीण से विधायक है। इस बार इनको भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

6. कुंवरजी बावलिया : जसदण से विधायक कुंवरजी को भी भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पिछली सरकार में भी कुंवरजी मंत्री थे।

7. मुलुभाई बेरा: बीजेपी के नेता मुलुभाई बेरा देवभूमि द्वारका जिले की खंभालिया सीट से विधायक हैं। वह साल 1995 में पहली बार विधायक बने और अब तक 4 बार के विधायक रह चुके हैं। इस बार इनको भी मंत्री बनाया गया है।

8. कुबेर डिंडोर: संतरामपुर के विधायक है और इस बार मंत्रीमण्डल में शामिल है।

9. हर्ष सांघवी : भूपेंद्र पटेल की पिछली सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे मजूरा से विधायक चुने गए हर्ष को दोबारा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

10. जगदीश विश्वकर्मा : निकोल से विधायक चुने गए जगदीश विश्वकर्मा भी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं। जगदीश पिछली सरकार में भी मंत्री थे।

11. बच्चू भाई खाबड़: देवगढ़ बारिया विधायक है। इन्हें वर्तमान सरकार में राज्यमंत्री बनाया है।

12. परसोत्तम सोलंकी: भावनगर ग्रामीण से विधायक परसोत्तम भाई सोलंकी को राज्यमंत्री बनाया गया है।

13. मुकेश पटेल : ओलपाड से विधायक है। ये भी वर्तमान सरकार में राज्यमंत्री बनाए गए है।

14. प्रफुल पानसेरिया: कामरेज से विधायक है। इन्हें वर्तमान सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है।

15. भीखू सिंह परमार : मोडासा से विधायक है, इनको राज्यमंत्री बनाया गया है।

16. कुंवरजी हलपति: मांडवी से विधायक है। ये वर्तमान सरकार में राज्यमंत्री बनाए गए है।

शपथ ग्रहण में कौन-कौन रहा मौजूद

शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। इनके अलावा केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री और अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

गुजरात ने रचा इतिहास

गुजरात राज्य की स्थापना 1960 में हुई थी। राज्य की स्थापना के बाद से गुजरात में भाजपा लगातार पिछले 27 सालों से सत्ता में है। इस साल हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने गुजरात में सबसे ज्यादा सीट जीतने का नया रिकॉर्ड बनाया है। कुल 182 सीटों में से बीजेपी ने 156 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस ने 17 और आम आदमी पार्टी को 5 सीट हासिल हुई है। इसमें अन्य दल व निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 4 सीटें आई हैं। बात दे गुजरात में 182 सीटों के लिए दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान तथा 8 दिसंबर को मतगणना हुआ था।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बधाई देते हुए ट्वीट किया। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा , "गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भूपेंद्र भाई पटेल जी को बहुत-बहुत बधाई. मैं उन सभी को भी बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने मंत्री के रूप में शपथ ली. यह एक ऊर्जावान टीम है जो गुजरात को और भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी."

 


More Related Posts

Scroll to Top