बड़ी खबर- कोरोना वैक्सीन का टीका ले चुके लोगों में संक्रमण दर सिर्फ 0.03 प्रतिशत

देश में  कोरोना की दूसरी भयंकर लहर के बीच में एक बहुत ही बड़ी सकारात्मक एवं उत्साहवर्धक खबर आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एवं ICMR ने एक आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा चुके लोगो में कोरोना संक्रमण का दर और सिर्फ एवं सिर्फ 0.03% से लेकर 0.04% है।

यह बहुत ही सकारात्मक एवं उत्साहवर्धक खबर है। इससे कोरोना वायरस द्वारा फैलाए गए इस अंधकार से निकलने का मार्ग मिल गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 20 अप्रैल 2021 तक के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि 20 अप्रैल तक 93,56,436 लोगों को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई| इसमें से 4208 लोग यानी सिर्फ 0.0 4% लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हुए। वही 17,37,178 लोगों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज भी दी गई| इसमें से सिर्फ 695 लोग यानी 0.04% लोग ही कोरोना संक्रमण के शिकार हुए।

अगर सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया की वैक्सीन कोविशील्ड की बात करें तो 10,03,02,745 लोगों को 20 अप्रैल 2021 तक कोविशील्ड की पहली डोज दी गई। इसमें से कोरोनावायरस की इस दूसरी लहर में जो लोग कोरोना से संक्रमित हुए उनकी संख्या है 17,145 सिर्फ और सिर्फ 0.02%  जबकि 99.98 प्रतिशत लोग टीकाकरण के बाद कोरोनावायरस से अपना बचाव करने में सफल रहे। कोविशील्ड की दूसरी डोज कुल 1,57,32,754 लोगों दी गई उसमें से सिर्फ 5014 लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ यानी सिर्फ 0.03% लोगो को|

इस प्रकार से अगर देखा जाए तो कोरोना का टिका लगवाने के बाद 99.96% से लेकर के 99.97% लोग अपने आपको कोरोनावायरस से सुरक्षित रखने में सफल हो गए।

संकट और निराशा के इस समय में यह बहुत ही सकारात्मक एवं बड़ी खबर है। अब देश को जरूरत है पूरी ताकत के साथ टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाने की| ताकि कम से कम समय में अधिक से अधिक आबादी को टिका दिया जा सके

देश में अब तक लगभग 13 करोड लोगों को टिका लगाया गया है। इसमें से लगभग 11 करोड लोगों को पहला दोज तथा लगभग दो करोड़ लोगों को दूसरा डोज दिया जा चुका है।

 


More Related Posts

Scroll to Top