कोरोना माहामारी के कारण बिहार में टलता आ रहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election) अब जल्द होने की संभावना है| चुनाव को राज्य प्रशासन की तैयारियों से स्पष्ट संकेत मिलता है की जल्द चुनाव कराने की तैयारी है| ऐसी संभावना है की अगस्त माह के अंत तक बिहार में पंचायत चुनावो की घोषणा हो सकती है|
बिहार प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत और ग्राम कचहरियों में आम चुनाव की तैयारियां तेज दी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने संकेत दिए की 15 अगस्त के बाद कभी भी पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त डा दीपक प्रसाद ने समीक्षा के बाद सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 अगस्त तक पंचायत चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर लें। यदि नवगठित, उत्क्रमित व सीमा विस्तारित नगरपालिका के फलस्वरूप परिवर्तन हुआ है तो उसको पंचायत निर्वाचन नियमावली के अनुसार सुसंगत तरीके से संशोधित कराएं। मतदाता सूची और बूथों को भी संशोधित कर लें।
मालूम हो की जून माह में ही पंचायत चुनाव संपन्न हो जाने चाहिए थे लेकिन कोरोना माहामारी के कारण चुनाव कराना संभव नहीं होने के कारण बिहार सरकार को अध्यादेश लाना पड़ा था|