भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावो के लिए औपचारिक रूप से कमर कस ली है। भाजपा ने राज्यों में चुनाव तैयारीयों को देखने एवं रणनीति तैयार करने के लिए औपचारिक रूप से बुधवार को पांचो राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के लिए चुनाव प्रभारी की घोषणा कर दी। इन राज्यों में 2022 के शुरू में विधानसभा चुनाव होने हैं। पांच में से चार राज्यों में भाजपा की ही सरकार है और पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। चुनाव प्रभारी की नियुक्ति के साथ ही पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट जाती है।
उत्तर प्रदेश
देश के सबसे बड़े राज्य तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें है। ऐसे में चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान के साथ सह प्रभारियो की भी एक लम्बी फ़ौज तैनात की गयी है। सुचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल, सांसद सरोज पांडेय, कृषि राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे, हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और सांसद विवेक ठाकुर को उत्तर प्रदेश का सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
इसके आलावा पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए क्षेत्रीय प्रभारियों की भी नियुक्ति कर दी है। पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रभारी सांसद संजीव भाटिया को बनाया गया है। बृज क्षेत्र संजीव चौरसिया, अवध वाई सत्या कुमार, कानपूर सुधीर गुप्ता, गोरखपुर अरविन्द मेनन तथा काशी क्षेत्र का प्रभारी सुनील ओझा को बनाया गया है।
गौरतलब है की 2017 के विधानसभा चुनावों में 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 312 सीटों के साथ प्रचंड जनादेश प्राप्त किया था। कांग्रेस ने सिर्फ सात सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी सपा को 47 सीटें मिलीं। बसपा को 19 सीटें मिलीं।
पंजाब
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भाजपा ने पंजाब का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। केन्द्रीय शहरी विकाश मंत्री हरदीप सिंह पुरी, विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और सांसद विनोद चावड़ा को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। पंजाब विधानसभा की कुल 117 सीटे है।
उत्तराखंड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी बनाया है जबकि सांसद लाकेट चटर्जी, सरदार आरपी सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। उत्तराखंड में विधानसभा सीटों की संख्या 70 है।
गोवा
गोवा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी का दायित्व भाजपा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दी है। उनके साथ केन्द्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी तथा रेल राज्यमंत्री दर्शना जर्दोश को सह प्रभारी बनाया गया है। गोवा में विधानसभा की 40 सीटें है।
मणिपुर
मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक एवं असम सरकार में मंत्री अशोक सिंघल को सह प्रभारी बनाया गया है। मणिपुर में विधानसभा की 60 सीटें है।