भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का आरोप टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ‘बिहारी गुंडा’ कहा

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) पर असंसदीय भाषा का उपयोग करने और उन्हें ‘गाली’ देने का आरोप लगाया है|

निशिकांत दुबे का आरोप है की सुचना प्रोधोगिकी से संबंधित संसदीय स्थायी समिति बैठक में महुआ मोइत्रा ने उन्हें ‘बिहारी गुंडा’ कहा| हालांकि महुआ मोइत्रा ने इससे इंकार किया है|

निशिकांत दुबे ने पुरे घटना को बिहार एवं हिंदी भाषी लोगो का अपमान बताया| उन्होंने ट्विट किया, तृणमूल ने बिहारी गुंडा शब्द का प्रयोग कर बिहार के साथ साथ पूरे हिन्दी भाषी लोगों को गाली दी है, ममता जी आप के सांसद महुआ मोइत्रा की इस गाली ने उत्तर भारतीय व ख़ासकर हिंदी भाषी लोगों के प्रति आपके पार्टी के नफ़रत को देश के सामने लाया है।

 


More Related Posts

Scroll to Top