चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सत्ता बरकरार

विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त दर्ज की है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा ने जीत दर्ज कर इन चारो राज्यों में अपनी सत्ता बरक़रार रखी है। वही आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया है।

उत्‍तर प्रदेश चुनाव में परिणामों भारतीय जनता पार्टी गटबंधन ने 273 सीटों पर जीत दर्ज की है। जिसमे भाजपा 255 सीटें जीतीं है तथा उसके सहयोगी दल अपना दल (एस) ने 12 तथा निषाद पार्टी ने 6 सीटों पर जीत हाशिल की है।  समाजवादी पार्टी गठबंधन ने 126 सीटों पर जीत दर्ज की है जिसमे सपा की 111 सीटें है। कांग्रेस ने दो सीट जीती हैं। बहुजन समाज पार्टी सिर्फ एक सीट ही जीत पाई हैं।

उत्‍तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। विधानसभा चुनाव की 70 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीट जीत ली हैं। कांग्रेस ने 19 सीटें जीती है। बहुजन समाज पार्टी दो सीट जीत पर विजयी हुई है। दो सीट निर्दलीय उम्‍मीदवारों ने जीती।

गोवा विधानसभा की सभी चालीस सीटों को परिणाम मिल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 20 सीट जीती हैं। कांग्रेस ने 11 सीटों पर विजय प्राप्‍त की है। आम आदमी पार्टी ने दो सीट जीती है। महाराष्‍ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने दो सीट पर जीती है। निर्दलीय तीन सीट पर विजयी हुए है। और अन्‍य दल ने दो सीट जीत ली हैं।

मणिपुर में विधानसभा की 60 सीटों में भारतीय जनता पार्टी ने 32 सीट जीत ली है। कांग्रेस ने पांच सीट जीती हैं। एनपीईपी ने 7 सीट जीती हैं और एक सीट पर आगे है। नागा पीपुल्‍स फ्रंट ने पांच सीटें जीत ली हैं। निर्दलीय उम्‍मीदवारों ने तीन सीट जीती हैं और अन्‍य दलों ने 8 सीटें जीती हैं।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया है। विधानसभा की 117 सीटों में से आप ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। पंजाब में विपक्ष के सभी बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है।

 


More Related Posts

Scroll to Top