ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अप्रैल के आखिर में करेंगे भारत की यात्रा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) अब अप्रैल के आखिर में भारत यात्रा पर आयेंगे| बोरिस जॉनसन ने जनवरी में कोरोना के चलते अपनी यात्रा स्थगित कर दी थी। इसकी पुष्टि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक वक्तव्य में की है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गणतंत्र दिवस पर भारत यात्रा पर आने वाले थे। तब कोरोना के नए विकृत स्वरूप के फैलाव के कारण उन्हें अपनी यह यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी। उसके बाद अब उनकी यात्रा के बारे में यह आधिकारिक बयान आया है।

ब्रेक्सिट के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि ब्रिटेन अब भू-राजनीतिक केन्द्र के रूप में उभर रहे हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को लेकर अपनी सामरिक नीति में कुछ बदलाव करेगा। बयान में कहा गया, 'इस वर्ष महारानी एलिजाबेथ कैरियर की हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में पहली परिचालन तैनाती होगी। ब्रिटेन दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ में भागीदार का दर्जा देने के लिए आवेदन कर रहा है। साथ ही अप्रैल के अंत में 'यूरोपीय संघ' से अलग होने के बाद प्रधानमंत्री अपनी पहली प्रमुख अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर भारत जाएंगे।'

 


More Related Posts

Scroll to Top