देश के कई राज्यों में हर दिन ऑक्सीजन (Oxygen) की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली समेत आठ राज्यों का ऑक्सीजन कोटा (oxygen quota) बढ़ा दिया है। इनमें दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश शामिल हैं। वहीं दिल्ली का कोटा बढ़ाए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
केंद्र के फैसले के बाद बढ़ाया गया अब तक कोटा
देश में ऑक्सीजन के कई नए प्लांट्स भी लगा रही सरकार
इसके अलावा केंद्र सरकार देश में ऑक्सीजन के कई नए प्लांट्स भी लगा रही है। वहीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि बोकारो से लिक्विड ऑक्सीजन लोड करने हेतु ऑक्सीजन एक्सप्रेस को लखनऊ से बोकारो भेजा जा रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित होगी। मध्यप्रदेश से ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए वहां भी यह ट्रेन चलाई जाएगी। कुछ ही दिनों में ऐसी और ट्रेनों का संचालन शुरू किया जायेगा।