मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए 12 शहरों में संपूर्ण लॉडाउन किया गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगौन, रतलाम, विदिशा, उज्जैन, नरसिंहपुर और सौसर में शनिवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पूरी तरह लॉकडाउन है।
रविवार सुबह से गलियों से लेकर बाजारों की सभी दुकानें बंद हैं और जगह-जगह भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। लॉकडाउन के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 33 घंटे का लॉकडाउन
कोरोना की चेन तोड़ने के लिए राजधानी भोपाल, इंदौर समेत 12 शहरों में शनिवार रात 9 बजे से 33 घंटे के लिए लगाए गए| लॉकडाउन के कारण रविवार सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। सभी प्रमुख सड़कों और बाजारों की दुकानें बंद हैं। मुख्य चौराहों पर पूरी तरह बैरिकेडिंग कर दी है, जहां तैनात पुलिसकर्मी बेवजह घूमने वालों को धरपकड़ कर रहे हैं।
होलिका दहन एवं होली के लिए विशेष दिशानिर्देश
रविवार रात को होलिका दहन और सोमवार को होली का पर्व है, इसको लेकर प्रशासन ने लॉकडाउन को विशेष दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार रात जनता के नाम संदेश में नागरिकों से अपील की कि होली सहित अन्य त्योहारों पर भीड़ किए बगैर परंपराएं निभाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए गाइडलाइन जारी की जा चुकी है।