लोकसभा में कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा की कांग्रेस टुकड़े – टुकड़े गैंग का लीडर बन गयी है। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे।
राष्ट्र कोई सत्ता या सरकार की व्यवस्था नहीं है, हमारे लिए राष्ट्र एक जीवित आत्मा है। pic.twitter.com/XftuzMbBjG
— Narendra Modi (@narendramodi) February 7, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा कि एनडीए शासन के तहत भारत कोविड महामारी के बावजूद दुनिया की सबसे तेजी से विकासशील अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है। मोदी ने कहा कि भारत सबसे बड़ी उभरती अर्थव्यवस्था है। उन्होंने बताया कि भारत रिकॉर्ड विदेशी प्रत्यक्ष निवेश आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अब अक्षय ऊर्जा पैदा करने वाले शीर्ष पांच देशों में शामिल है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद बदली हुई विश्व व्यवस्था की तरह, कोविड के बाद की स्थिति में भी भारत के लिए विभिन्न अवसरों को देखते हुए काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बदल गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दुनिया को कोविड महामारी का सामना करने की भारत की क्षमता के बारे में संदेह था, तो देश ने अपने स्वयं के टीकों के साथ महामारी से निपटने के लिए दुनिया के सामने एक मॉडल पेश किया। उन्होंने कहा कि लगभग सौ प्रतिशत पात्र आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक और 80 प्रतिशत लोगों को दोनों खुराक दी गई है।
कोविड महामारी के दौरान विपक्ष की भूमिका पर उठाया प्रश्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर मुंबई में प्रवासी मजदूरों को उनके मूल स्थानों पर जाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया, हालांकि उन्हें घर के अंदर रखने के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आम आदमी पार्टि पर मजदूरों को अपने पैतृक गांवों में वापस जाने के लिए कहने का भी आरोप लगाया, जो लॉकडाउन के मानदंडों के खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी से निपटने के लिए योग लाभदायक सिद्ध हुआ है। हालांकि, उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान विपक्ष, योग को बढ़ावा देने में विफल रहा।
उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष ने सरकार के कोविड महामारी से निपटने का राजनीतिकरण किया।
We firmly believe in democracy and always welcome constructive criticism.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 7, 2022
However, opposing everything for the sake of it is a dangerous trend in any democracy. The conduct of the Congress in this time of COVID-19 leaves a lot to be desired. pic.twitter.com/NZK3ruaQRZ
जिस राज्य से कांग्रेस गायब हुई वहां दुबारा प्रवेश नही
कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पार्टी को 1995 के बाद ओडिसा से, 1994 के बाद गोवा से, 1998 के बाद नगालैंड से, 1988 के बाद त्रिपुरा से, 1972 के बाद पश्चिम बंगाल से और 1962 के बाद तमिलनाडु से सत्ता से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि तेलंगाना को उसकी सरकार ने बनाया है, लेकिन पार्टी को राज्य के लोगों ने खारिज कर दिया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पार्टी अभी भी 2014 की मानसिकता में जी रही है जब उन्होंने केंद्र में सत्ता खो दी थी। उन्होंने कहा कि वह इस मानसिकता के साथ सौ साल बाद भी सत्ता में वापस नहीं आ सकते।
Those who ruled the nation for decades have been confined to history in several states across the length and breadth of India.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 7, 2022
People have rejected their arrogance and lack of delivery. pic.twitter.com/GL5WNKaPDl