राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर घटी, नए मामले 10 हजार से कम

दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 9197 नए मरीजों का पता चला है। राजधानी में संक्रमण दर घटकर (Corona infection rate) 13.32 प्रतिशत हो गई है। दिल्‍ली सरकार के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 13 हजार 510 रोगी स्वस्थ हुए हैं, जबकि कोरोना संक्रमण से 34 व्‍यक्तियों की मृत्‍यु हो गई।

राजधानी में फिलहाल 54 हजार 246 व्‍यक्ति कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 74 हजार 246 लोगों को कोविड-रोधी टीका लगाया गया। दिल्ली में अब तक दो करोड़ 91 लाख 76 हज़ार से अधिक लोगों को टीके लगाये जा चुके हैं।


More Related Posts

Scroll to Top