मानसून सत्र में भी बजट सत्र की तरह ही होगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन

संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसद के दोनों सदनों के महासचिव और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पिछले बजट सत्र में जिस प्रकार कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया गया था वैसा ही इस सत्र में भी किया जाएगा। दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों ने सदस्यों के टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्हें यह अवगत कराया गया कि कई सांसदों को कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं जबकि कुछ को अभी पहला टीका ही लगा है। शेष बचे सांसदों को सलाह दी गई है कि वह भी जल्‍द ही टीके लगवा लें।

 


More Related Posts

Scroll to Top