दत्तात्रेय होसाबले बने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नए सरकार्यवाह, अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में हुआ चुनाव

बेंगलूरु में चल रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) RSS की दो दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (Akhil Bhartiya Pratinidhi Sabha) की बैठक के दुसरे दिन दत्तात्रेय होसाबले (Dattatreya Hosabale) को संघ का नया सरकार्यवाह चुन लिया गया| इनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा|

दत्तात्रेय होसाबले वर्तमान सरकार्यवाह सुरेश भय्याजी जोशी का स्थान लेंगे| सुरेश भय्याजी जोशी 2009 से संघ के सरकार्यवाह का दायित्व निर्वहन कर रहे थे| भय्याजी जोशी ने सरकार्यवाह के रूप में तीन-तीन साल के अपने चार कार्यकाल पुरे किये|

वर्ष 2009 से सह सरकार्यवाह के दायित्व का निर्वहन कर रहे दत्तात्रेय होसाबले अब निर्विरोध सरकार्यवाह निर्वाचित होने के बाद अपने बाकि पदाधिकारियों की घोषणा करेंगे|

दत्तात्रेय होसाबले का परिचय

कर्नाटक के शिमोगा के रहने वाले दत्तात्रेय होसाबले ने 1973 में संघ में प्रवेश किया| बंगलौर विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में स्नातकोत्तर की पढाई करने वाले दत्तात्रेय होसाबले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) के कर्नाटक के प्रदेश संगठन मंत्री रहे| वह ABVP के राष्ट्रीय मंत्री तथा सह संगठन मंत्री भी रहे| करीब दो दशक तक ABVP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के दायित्व का निर्वहन किया| इसके बाद इन्हें संघ का अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख बनाया गया| दत्तात्रेय होसाबले वर्ष 2009 से संघ के सह सरकार्यवाह के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे|  


More Related Posts

Scroll to Top