दिनदहाड़े धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश (Dhanbad District and Session Judge) उत्तम आनंद (Uttam Anand) को ऑटो से टक्कर मारकर हत्या करने का मामला काफी गर्मा गया है| गुरुवार को यह मामला सुप्रीमकोर्ट में भी उठा जहाँ यह बताया गया की इस मामले में संज्ञान लेते हुए झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश ने पुलिस को समन किया है|
उधर पुलिस ने SIT गठित कर मामले की हत्या के दृष्टिकोण से जाँच करना शुरू कर दिया है| पुलिस ने टक्कर मारने के लिए इस्तेमाल किए गए ऑटो को गिरिडीह से बरामद कर लिया है। धनबाद पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है तथा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। बताया जा रहा है की एक दिन पहले ऑटो की चोरी की गयी थी| दो लोगों को गिरफ्तार करने की भी खबर है| दोनों से धनबाद के एसएसपी और सिटी एसपी पूछताछ कर रहे हैं।
बता दे की बुधवार की सुबह धनबाद के रणधीर वर्मा चौक के समीप एक ऑटो ने उत्तम आनंद को टक्कर मारी और भाग निकला। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने से साफ हुआ कि यह एक महज हादसा नहीं है, बल्कि हत्या है। जिला जज को मारने के लिए ऑटो का इस्तेमाल किया गया।
सीबीआइ जांच की मांग
उधर उत्तम आनंद के छोटे भाई सुमन आनंद ने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि उनकी हत्या की गई है। कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच हो। मेरे भाई के हत्यारे को सजा मिले। लोगों को न्याय देने वाले के परिवार को आज खुद न्याय की जरूरत है।