Diego Maradona - अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की मृत्यु

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की 60 की उम्र में बुधवार को मृत्यु हो गयी| इस महान खिलाडी की मृत्यु की खबर आते ही सोशल मीडिया पर हैण्ड ऑफ़ गॉड ट्रेंड्स करने लगा| पुरे विश्व से फुटबॉल प्रेमी माराडोना को श्रदांजली व्यक्त कर रहे है|

ब्राजील के पेले के साथ सबसे महान फुटबॉलरों में से एक के रूप में विख्यात, अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान डिएगो माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया| इस महीने की शुरुआत में मस्तिष्क की सर्जरी हुई थी|

अर्जेंटीना राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने तुरंत देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दिया।


More Related Posts

Scroll to Top