तृणमूल के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक जबरदस्त झटका लगा है।

शुक्रवार को उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा में ही अपने त्यागपत्र की घोषणा कर दी।

पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा से वह बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि उनके राज्य में हिंसा का दौर जारी है और वह यहां भी अपनी आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है।

दिनेश त्रिवेदी के भाजपा में शामिल होने की संभावना है। त्रिवेदी तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल रहे हैं। 2011 में जब ममता बनर्जी पहली बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी थी तो उनकी जगह केंद्र में दिनेश त्रिवेदी रेल मंत्री बने थे।

 


More Related Posts

Scroll to Top