भाजपा नेता पूर्व आईएएस अधिकारी ए के शर्मा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत शुक्रवार को पूरा दिन वाराणसी के ग्राम्य क्षेत्र में बिताया। विशेष रूप से शिवपुर एवं सेवापुरी विधानसभा क्षेत्रों में!
शर्मा ने जनता से अपील की की परिवार तंत्र के सामने प्रजा तंत्र को चुनें। उन्होंने कहा की माफिया नाम की मक्खी और मच्छर राजनैतिक गंदगी पर पलता है। विरोधियों को परास्त करने के लिए भाजपा का सामान्य कार्यकर्ता और सामान्य नागरिक ही पर्याप्त और सक्षम है।
शिवपुर विधानसभा के ग्राम-तिलमापुर के प्रधान श्री नागेश्वर मिश्रा जी के आवास पर ग्राम जनों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक किया। अपनी संस्कृति की रक्षा के साथ सर्वस्पर्शी विकास के लिए भाजपा और माननीय नरेंद्र मोदी जी को समर्थन करने को प्रेरित किया।
फिर शिवपुर विधानसभा के ही आशापुर गाँव में ग्राम प्रधान श्री संतोष पाण्डेय जी के आवास पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से मिले। प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के उद्देश्य से कार्य करने का सभी को पुनः संकल्प कराया।
तत्पश्चात् शिवपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित बीडीसी एवं ग्राम प्रधानों के सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियाँ अपने निजी स्वार्थ के लिए मफ़ियाओं को प्रश्रय देती हैं। लोगों को सचेत करते हुए उन्होंने परिवार तंत्र के सामने प्रजा तंत्र को मज़बूत करने का और भाजपा को विजयी बनाने का भी आह्वान किया।
उसके बाद सेवापुरी विधानसभा के मिर्जामुराद में आयोजित ग्राम प्रधानों एवं पंचायत पदाधिकारियों को सम्बोधित किया। उन्होंने मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि ग्राम्य क्षेत्र से लेकर वाराणसी नगर तक, नंद घर से लेकर रिंग रोड तक का विकास का ऐतिहासिक काम हुआ है। इसलिए भाजपा को जिताना लोक हित में है।