मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने बुधवार को चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह इस वक्त चंडीगढ़ में हैं और जल्द ही मुंबई आएंगे।
महाराष्ट्र में जबरन वसूली के कई मामलों का सामना कर रहे आइपीएस अधिकारी ने कुछ टीवी चैनलों को यह जानकारी दी है। परमबीर से जब यह पूछा गया कि क्या वह (पुलिस या अदालत के सामने) आत्मसमर्पण करेंगे, तो उन्होंने कहा कि इस पर विचार नहीं किया है। बता दें कि परमबीर की याचिका पर हाल में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से इस शर्त पर राहत दी थी कि वह इस मामले में सहयोग को आगे आएं।
महाराष्ट्र में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने भगोड़ा अपराधी घोषित होने के बाद चुप्पी तोड़ी है.