केंद्र सरकार ने देश में जारी कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) अभियान को लेकर बड़ा फैसला लिया जिसके बाद अब 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोना का टिका लगाने का रास्ता साफ हो गया है|
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में 1 मई से कोरोना टीकाकरण की एक उदारीकृत और त्वरित चरण 3 रणनीति को मंजूरी प्रदान की गयी| इसके तहत 1 मई से 18 वर्ष की आयु से ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण (Corona Vaccination for all) की अनुमति देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
केंद्र सरकार ने कोरोना टीकाकरण अभियान के चरण 3 में टीकों के मूल्य निर्धारण, खरीद, पात्रता और लगाने की प्रक्रिया को लचीला बनाने का निर्णय लिया है| टीका लगवाने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को पात्रता प्रदान करने के साथ ही राज्य सरकारों को यह अधिकार दिया है की वह अपने स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार इस प्रक्रिया लचीलापन लाने के साथ साथ अगर चाहे तो सीधे वैक्सीन निर्माता से वैक्सीन खरीद सकते है|
वैक्सीन निर्माताओं के पास अब यह अधिकार होगा की वह पूर्व घोषित मूल्य पर अपनी आपूर्ति का 50% तक राज्य सरकार को और खुले बाजार में जारी सकते है।
अब राज्य सरकारों को यह अधिकार दे दिया गया है की वह वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक सीधे निर्माताओं से प्राप्त करने के साथ ही साथ 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण को भी खोल सकते है। जबकि भारत सरकार का टीकाकरण अभियान पहले की तरह जारी रहेगा| इस अभियान के तहत भारत सरकार 45 वर्ष से अधिक आयु की आबादी के लिए मुफ्त टीकाकरण प्रदान करती रहेगी।
पीएम ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए साल भर से कड़ी मेहनत कर रही है कि अधिक से अधिक संख्या में भारतीय कम से कम समय में टीका लगवा सकें। उन्होंने कहा कि भारत विश्व रिकॉर्ड गति से लोगों का टीकाकरण कर रहा है और हम इसे और अधिक गति के साथ जारी रखेंगे।