अगले तीन वर्षों में प्रत्येक गांव में होगी हाई स्पीड की फाइबर ऑप्टिक कनेक्टिविटी – प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा की सरकार अगले तीन वर्षों में प्रत्येक गांव में हाई स्पीड की फाइबर ऑप्टिक कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है|

उन्होंने कहा कि इस दिशा में उन स्थानों पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है जो ऐसी कनेक्टिविटी का सर्वाधिक लाभ उठा सकें- आंकाक्षी जिले, चरम पंथ प्रभावी जिले, पूर्वोत्तर राज्य, लक्ष्यद्वीप आदि। उन्होंने कहा कि निर्धारित लाइन की ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी तथा सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट का विस्तार सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आ रही प्रौद्योगिकी क्रांति के साथ जीवन को बेहतर बनाने के बारे में सोचना और योजना बनाना बहुत महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि किसानों को बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल, बेहतर शिक्षा, बेहतर जानकारी और अवसरों तथा छोटे व्‍यापारियों को बेहतर बाजार पहुंच उपलब्‍ध कराना हमारे कुछ लक्ष्‍य हैं जिनके बारे में कार्य किया जा सकता है।

 


More Related Posts

Scroll to Top