युक्रेन के सूमी शहर में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर भारत सरकार चिंतित

भारी युद्ध से बुरी तरह से प्रभावित युक्रेन के शहर सूमी में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर भारत सरकार चिंता व्यक्त किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा है कि हम यूक्रेन से सूमी में फंसे भारतीयों को लेकर चिंतित हैं। हमने रूस और यूक्रेन की सरकार से कई चैनलों के जरिए हमारे छात्रों के लिए एक सुरक्षित कॉरिडोर बनाने के लिए तुरंत युद्ध विराम किया जाए।

बागची ने कहा कि हमने अपने छात्रों से सुरक्षा मानकों का पालन करने, शेल्टरों के अंदर ही रहने और गैरजरूरी खतरा न लेने के लिए कहा है। मंत्रालय और दूतावास छात्रों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

उधर यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा के तहत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और मोल्डोवा में समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में इस ऑपरेशन के अपडेट देते हुए बताया कि पिछले सात दिनों में 6222 भारतीयों को निकाला गया है। सुशिवा में विमानों के संचालन के एक नया एयरपोर्ट मिला है। यह सीमा से 50 किमी दूर है। बुखारेस्ट से भी उड़ानों का संचालन हो रहा जो सीमा से 500 किलोमीटर दूर है। सिंधिया ने बताया कि पिछले सात दिनों में रोमानिया से 29 विमान उड़ान भर चुके हैं।

 


More Related Posts

Scroll to Top