प्रकाश जावडेकर ने लॉन्च किया भारत सरकार का डिजिटल कैलेंडर

केन्द्रीय सुचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को भारत सरकार का डिजिटल कैलेंडर एवं डायरी लॉन्‍च किया| यह डिजिटल कैलेंडर एवं डायरी एप्लीकेशन एंड्रॉयड और आईओएस मोबाइल दोनों पर उपलब्ध है|

नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सुचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे, पत्र सुचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक के एस धतवालिया तथा ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशन के महानिदेशक सतेन्द्र प्रकाश मौजूद थे|

इस अवसर पर जावडेकर ने कहा कि "डायरी फीचर की वजह से कैलेंडर अन्य डिजिटल कैलेंडर ऐप की तुलना में अधिक आधुनिक, अधिक विशेषताओं वाला और आसान है"।

ऐप गूगल प्ले स्टोर और आईओएस ऐप स्टोर दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। ऐप को ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। यह एप्लिकेशन वर्तमान में हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है, और इसे जल्द ही 11 अन्य भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कैलेंडर एप्लिकेशन में निम्नलिखित विशेषताएं हैं:

i.          भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और प्रकाशनों की नवीनतम जानकारी

ii.         आधिकारिक छुट्टियां और विभिन्न महत्वपूर्ण तिथियां।

iii.        हमारे देश की महान हस्तियों के प्रेरणादायक और प्रेरक संदेश।

iv.        नोट्स डिजिटल रूप से लेने का प्रावधान जिन्हें अत्याधुनिक सुरक्षा और गोपनीयता उपायों के साथ संग्रहित किया जाएगा

v.         महत्वपूर्ण कार्यों और कार्यक्रमों के लिए बैठक का निर्धारण और याद दिलाने की प्रक्रिया का प्रावधान।

vi.        आने वाले दिनों में दृष्टि बाधित दिव्यांगजनों के लिए प्रधानमंत्री के "सुगम्य भारत अभियान" के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सुगम्यदता विशेषताएं।

 


More Related Posts

Scroll to Top