उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश एवं असम में सभी को मुफ्त लगेगा कोरोना का टिका

एक तरफ जहां कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर के केंद्र सरकार द्वारा सभी के लिए मुफ्त कोरोना  टीकाकरण (Free Corona Vaccination) की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश, असम, बिहार एवं मध्यप्रदेश की सरकारों ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी को मुफ्त में कोरोना का टीका (Free Corona Vaccine) लगाने का निर्णय लिया है|

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में केंद्र सरकार ने कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण को मंजूरी प्रदान की| इसके साथ ही राज्य सरकारों को यह अधिकार दे दिया गया है कि वह अपने विवेक एवं सुविधा के अनुसार 18 वर्ष से अधिक उम्र के किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति के लिए कोरोना टीकाकरण शुरू कर सकती है| केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि 45 वर्ष एवं उससे ऊपर के व्यक्तियों को वर्तमान की तरह आगे भी केंद्र सरकार मुफ्त में कोरोना टिका उपलब्ध कराएगी| लेकिन 18 वर्ष से लेकर के 45 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए निर्णय लेने का अधिकार केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों पर छोड़ दिया है| उनके लिए वैक्सीन राज्य सरकार को उपलब्ध करना होगा तथा नियम भी राज्य सरकार का ही होगा|  राज्य को अब सीधे वैक्सीन निर्माता कंपनियों से वैक्सीन खरीदने का अधिकार भी मिल गया है|

केंद्र सरकार के इस निर्णय के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगो को मुफ्त में कोरोना का टिका लगाया जायेगा| खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी|

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्विट करके बताया की 18 वर्ष एवं इससे ऊपर के सभी बिहार वासियों का टीकाकरण बिहार सरकार द्वारा किया जायेगा|

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया की प्रधानमंत्री ने राहत भरी सौगात दी है। 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को भी टीका लगाया जाएगा। भारत सरकार की डीटेल्ड गाइडलाइन आएगी लेकिन मध्यप्रदेश में 18 साल से ज़्यादा की उम्र वालों को भी निशुल्क ही टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण को व्यापक गति देना है।

 

वहीं असम सरकार ने भी 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को कोरोना का टीका मुफ्त में लगाने की घोषणा की है| असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने ट्विट करके बताया कि असम सरकार ने यह निर्णय लिया है कि राज्य के 18 वर्ष सभी व्यक्तियों को कोरोना का टीका मुफ्त में लगेगा| साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि असम सरकार ने भारत बायोटेक से 1 करोड़ टिके खरीदने का आर्डर भी दे दिया है|

 


More Related Posts

Scroll to Top