भारत ने लालकिला हिंसा की तुलना अमेरिकी संसद कैपिटल हिल हिंसा से की

भारत में 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिला पर हुई हिंसा एवं तिरंगे के अपमान की तुलना 6 जनवरी को अमेरिकी संसद कैपिटल हिल पर हुई हिंसा से किया है|

गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि 26 जनवरी को ऐतिहासिक लालकिला पर हुई हिंसा एवं तोड़-फोड़ पर भारत में भी वही भावना एवं प्रतिक्रिया सामने आई, जो 6 जनवरी को अमेरिकी संसद कैपिटल हिल पर ट्रम्प समर्थकों के हमले के बाद अमेरिका में सामने आई थी| दोनों ही घटनाओं से स्थानीय कानूनों के अनुसार निपटा गया|

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता किसान आंदोलन पर अमेरिकी विदेश विभाग के बयान पर पूछे गए एक प्रश्न पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे|

बुधवार को एक प्रश्न के उत्तर में अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत सरकार एवं आंदोलनकारी किसानों के बीच वार्ता की बात कही थी| साथ ही यह भी कहा था कि इंटरनेट मूलभूत अधिकार है| हालांकि अमेरिका ने तीनों कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए कहा था कि इससे कृषि में बाजार एवं निजी पूंजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा|

 


More Related Posts

Scroll to Top