हिंदू, बौद्ध एवं सिख धर्म के खिलाफ नफरत पर संयुक्त राष्ट्र की चुप्पी पर भारत की कड़ी आपत्ति

विश्व में बढ़ रहे धार्मिक नफरतो को रोकने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र में लाए गए प्रस्ताव शांति की संस्कृति (Culture of Peace) पर चर्चा के दौरान भारत ने इस बात पर कड़ी आपति दर्ज कराई की इस प्रस्ताव में भारतीय धर्मो, हिन्दू, बौद्ध एवं सिख, के खिलाफ फ़ैल रहे धार्मिक नफरतो के बारे में चर्चा ही नहीं की गयी है| इसमें केवल तीन अब्राहमिक धर्मो यहूदी, इस्लाम एवं इसाई की चर्चा की गयी है|

संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रथम सचिव आशीष शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की हम पूरी तरह से सहमत हैं कि यहूदी-विरोधी, इस्लामोफोबिया और ईसाई-विरोधी कृत्यों की निंदा करने की आवश्यकता है और भारत ऐसे कृत्यों की दृढ़ता से निंदा करता है। हालांकि, ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों में केवल इन तीन अब्राहमिक धर्मों की ही बात कही गई है। यह महत्वपूर्ण संस्था (संयुक्त राष्ट्र) बौद्ध धर्म, हिंदू धर्म और सिख धर्म के खिलाफ बढ़ रहे नफरत एवं हिंसा को स्वीकार करने में विफल रहा है। कट्टरपंथियों द्वारा प्रतिष्ठित बामयान में बुद्ध को तोड़ने, अफगानिस्तान में सिख गुरुद्वारे में आतंकवादी बम विस्फोट जिसमें 25 सिख उपासक मारे गए थे तथा हिंदू और बौद्ध मंदिरों का विनाश और इन धर्मों अल्पसंख्यकों का कई देशो में सफाया,  यह बताता है की इन धर्मों के खिलाफ इस तरह के कृत्यों की भी निंदा करने आवश्यकता हैं। लेकिन मौजूदा सदस्य देशो ने इन भारतीय धर्मो के खिलाफ हो रहे नफरत पर उसी स्वर में बोलने से इनकार कर दिया है जिस स्वर में पहले तीन "अब्राहमिक" धर्मों को लेकर बोल रहे है।

यह भेदभाव क्यों है? विश्व में  हिंदू धर्म में 1.2 बिलियन से अधिक, बौद्ध धर्म में 535 मिलियन और सिख धर्म में लगभग 30 मिलियन अनुयायी हैं। यह समय है कि जब इस तरह के संकल्प पारित किए जाते हैं तब पहले से जुड़े हुए तीन इब्राहीम धर्मों की सूची में इन भारतीय धर्मों के खिलाफ हमलों को भी जोड़ा जाए। शांति की संस्कृति केवल अब्राहम धर्मों के लिए नहीं हो सकती। और जब तक ऐसी चयनात्मकता मौजूद है, दुनिया कभी भी शांति की संस्कृति को बढ़ावा नहीं दे सकती है।

संयुक्त राष्ट्र वह संस्था नहीं है जो धर्म के मुद्दे पर किसी एक धर्म के साथ खड़ा हो। यदि हम वास्तव में चयनात्मक हैं, तो हम केवल सैमुअल हंटिंगटन की "सभ्यताओं का टकराव" साबित करेंगे। हम यहां जो निर्माण करने का प्रयास कर रहे हैं, वह एक "सभ्यताओं का गठबंधन" है, जिसमें टकराव नहीं है। मैं यूएन एलायंस ऑफ सिविलाइज़ेशन को इसी तरह से काम करने और सभी के लिए बोलने का आह्वान करता हूं, न कि केवल कुछ चुनिंदा लोगों के लिए।

 


More Related Posts

Scroll to Top