भारत ने कनाडा के उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय तलब कर किसान आंदोलन पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूदेवू (Justin Trudeau) के दिए बयान पर कड़ी आपति दर्ज कराई| कनाडा के प्रधानमंत्री ने किसान आंदोलन पर अपनी चिंता व्यक्त किया था जिसे भारत ने गैरजरूरी तथा अनावाश्यक बताकर ख़ारिज कर दिया था|
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया की शुक्रवार को कनाडाई उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय तलब किया गया और उन्हें बताया गया कि भारतीय किसानों से संबंधित मुद्दों पर कनाडाई प्रधानमंत्री, कुछ कैबिनेट मंत्रियों और संसद सदस्यों की टिप्पणियां भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है जो भारत को अस्वीकार्य है।
विदेश मंत्रालय ने कनाडाई उच्चायुक्त को स्पष्ट कर दिया की भारत और कनाडा के बीच संबंधों पर इस तरह के कार्यों का गंभीर रूप से हानिकारक प्रभाव पड़ेगा।
इन टिप्पणियों ने कनाडा में भारतीय उच्चायोग और वाणिज्य दूतावासों के सामने चरमपंथी गतिविधियों वाली सभाओं को प्रोत्साहित किया है जिससे सुरक्षा का गंभीर प्रश्न खड़ा हो गया हैं। भारत, कनाडा की सरकार से अपेक्षा करता हैं कि वह भारतीय राजनयिक कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही कनाडा के राजनीतिक नेताओं द्वारा चरमपंथी सक्रियता को वैध ठहराने वाली घोषणाओं से बचना सुनिश्चित करे।
Such actions, if continued, would have a seriously damaging impact on ties between India and Canada. These comments have encouraged gatherings of extremist activities in front of our High Commission and Consulates in Canada that raise issues of safety and security: MEA https://t.co/kfrzzvgLk6
— ANI (@ANI) December 4, 2020