भारतीय सेना को मिलेंगी 4,960 एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, रक्षा मंत्रालय ने किया करार

​रक्षा मंत्रालय ने ​​भारतीय सेना को 4,960 एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों की आपूर्ति करने के लिए​ भारत डायनामिक्स लिमिटेड (​​बीडीएल) के साथ अनुबंध किया​ है। ​इन मिसाइलों की कीमत 1,188 करोड़ रुपये है। ​​​​बता दें की मिलन 2टी मिसाइल का इस्तेमाल 1999 में ​​कारगिल युद्ध के दौरान ​​पाकिस्तानी फौज के बंकरों को नष्ट करने के लिए किया गया था। मजबूत पाकिस्तानी बंकरों को वायर गाइडेड मिलान मिसाइल ने ​​तबाह कर दिया था।​ दुश्मन सेना की टैंक रेजीमेंट ​का मुकाब​ला करने के लिए ​तीसरी पीढ़ी की ​यह मिसाइलें कारगर होंगी।​​​​​​

​​बीडीएल ​​कर रही उत्पादन

रक्षा मंत्रालय ने 1,188 ​करोड़ ​रुपये की लागत से भारतीय सेना को 4,960 ​मिलन-2​टी एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीएमएम) की आपूर्ति के लिए डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग भारत डायनामिक्स लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। यह अनुबंध का​ '​रिपीट ऑर्डर​' है, इसे ​पहली बार ​08 मार्च, 2016 को ​बीडीएल के साथ हस्ताक्षरित किया गया था।​ ​मिलन-2​टी एक टैंडम वारहेड एटीजीएम है, जिसकी रेंज 1,850 मीटर है​​।​​​ ​​भारत डायनामिक्स लिमिटेड ​​मिलान-2टी को​ ​​फ्रांस की ​कंपनी एमबीडीए मिसाइल सिस्टम​ ​​से मिले लाइसेंस के तहत ​​उत्पादन कर रही है​​​।

तीन साल सेना में शामिल किये जाने की योजना

रक्षा मंत्रालय के ​प्रवक्ता के अनुसार इन मिसाइलों को जमीन से और साथ ही वाहन-आधारित लांचर से दागा जा सकता है​​।​ इन्हें आक्रामक और रक्षात्मक दोनों कार्यों के लिए एंटी-टैंक रोल में तैनात किया जा सकता है​​। इन मिसाइलों को तीन साल के भीतर सेना में शामिल किये जाने की योजना है। यह परियोजना भारतीय रक्षा उद्योग के लिए अपनी क्षमता दिखाने का एक बड़ा अवसर है, जो रक्षा क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक कदम होगा। भारतीय सेना को फिलहाल 70 हजार एंटी टैंक मिसाइलों और 850 लांचर्स की जरूरत है।  

मिलान 2टी मिसाइल की खासियत

भारत में मिलान 2टी मिसाइल का इस्तेमाल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी फौजों के बंकरों को नष्ट करने के लिए किया गया था। मिलान 2टी फ्रांस की वायर गाइडेड एटीएमएम है, यानी लक्ष्य भेदने के लिए इसके लांच यूनिट को लक्ष्य निर्धारित करना होगा। एमआईआरए और एमआईएलआईएस से थर्मल साइट तकनीक से लैस होने के कारण यह मिसाइल रात को भी लक्ष्य भेद सकती है।


More Related Posts

Scroll to Top