उत्तर प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर में अब तक हो चूका है एक हजार करोड़ रुपए का निवेश

उत्तर प्रदेश में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर (defence corridor) में शुरुआती चरण में ही अब तक एक हजार करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है। यह बात रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने बुधवार को संसद में बताई| नाइक ने संसद को यूपी बन रहे डिफेंस कॉरिडोर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।  

एक फरवरी 2018 के वित्त मंत्री ने देश में दो रक्षा औद्योगिक गलियारे स्थापित करने की घोषणा की। पहला कॉरिडोर चेन्नई से बेंगलुरु के बीच बनाया जाएगा जबकि दूसरा कॉरिडोर उत्तर प्रदेश में बनाया जाएगा। जबकि दूसरा कॉरिडोर उत्तर प्रदेश में बनाया जाएगा। इसके तहत उत्तर प्रदेश में आगरा, अलीगढ़, चित्रकूट, झांसी, कानपुर एवं लखनऊ में 6 नोड्स के साथ उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारा (यूपीडीआईसी) (Uttar Pradesh Defence Industrial Corridor (UPDIC)) नामक एक गलियारे को विकसित करने का निर्णय लिया गया है।

रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने बताया कि फरवरी, 2021 तक यूपीडीआईसी में कुल 1007 करोड़ रुपए के निवेश की सूचना प्राप्त हुई है। यूपीडीआईसी के लिए नोडल विभाग, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए), चिन्हित नोड्स में भूमि का अधिग्रहण करने के लिए उत्तरदायी है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपीडीआईसी में मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) सहित विदेशी कंपनियों के साथ-साथ निजी कंपनियों द्वारा निवेश को आकर्षित करने के लिए अपनी एयरोस्पेस एवं रक्षा नीति को भी प्रकाशित किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर से करीब ढाई लाख लोगों रोजगार मिलेगा। वहीं पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस को इससे ज्यादा फायदा होगा।

यूपीडीआईसी की शुरुआत 11 अगस्त, 2018 को की गई। समारोह के दौरान आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) / सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) एवं निजी उद्योगों द्वारा लगभग 3700 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की गई थी।

 


More Related Posts

Scroll to Top