CJI बोबडे ने की सिफारिश, न्यायमूर्ति एन वी रमन्ना होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश

उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी रमन्ना (N V Ramnna) भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) CJI होंगे| परंपरा के अनुसार उच्चतम न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस ए बोबडे ने कानून मंत्रालय को पत्र लिखकर अपने उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति एन वी रमन्ना के नाम की सिफारिश की है|

परंपरा के अनुसार निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश को सेवानिवृत होने के लगभग एक माह पहले केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपने उतराधिकारी के नाम की अनुशंसा करनी होती है| वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस ए बोबडे 23 अप्रैल 2021 को सेवानिवृत हो रहे है| उससे ठीक एक माह पहले परंपरा के अनुसार उन्होंने अपने उत्तराधिकारी का नाम केंद्र सरकार को भेज दिया है|

आंध्रप्रदेश से आनेवाले न्यायमूर्ति एन वी रमन्ना का मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल 16 माह का होगा| वह 26 अगस्त 2022 के सेवानिवृत होंगे| न्यायमूर्ति एन वी रमन्ना ने 17 फरवरी 2014 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी|

 


More Related Posts

Scroll to Top