सोमवार सुबह कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है। सोमवार को ही उनकी सरकार को दो साल पुरे हुए| जिसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था| उसी कार्यक्रम में उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी|
रविवार को उन्होंने कहा था की पार्टी हाई कमांड का जो भी आदेश होगा उसका पालन करूँगा|
16 जुलाई को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा दिल्ली गये थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि 10 मिनट तक चले प्रधानमंत्री के साथ इस बैठक में उन्होंने अपने स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की उम्र 78 साल है तथा उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रह रहा है। कर्नाटक जैसे बड़े एवं औद्योगिक राज्य के लिए एक ऊर्जावान मुख्यमंत्री की जरूरत महसूस की जा रही थी।
भारतीय जनता पार्टी में 75 साल की उम्र में रिटायर हो जाने का अलिखित नियम है। लेकिन बीएस येदियुरप्पा को इससे छूट मिली हुई थी क्योंकि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के पास विकल्प नहीं था।
जानिए कौन कौन नाम है कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल