दिल्ली के तिहाड़ में बंद सिवान के पूर्व सांसद एवं माफिया डॉन शहाबुद्दीन (Mohammad Shahabuddin) की कोरोना से मृत्यु हो गयी है| तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे बिहार के सीवान से राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की कोरोना संक्रमण से शनिवार को मौत हो गई।
तिहाड़ की अतिसुरक्षित जेल संख्या दो में बंद शहाबुद्दीन का पहले जेल परिसर स्थित अस्पताल में इलाज किया गया, लेकिन बाद में 20 अप्रैल को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज गहन चिकित्सा इकाई ICU में चल रहा था तथा उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
शनिवार सुबह में उनकी मृत्यु की खबर आने के बाद पहले जेल प्रशासन द्वारा ख़ारिज किया गया लेकिन दोपहर बाद उसकी पुष्टि कर दी गयी|