सह-चालक के लिए एयरबैग अनिवार्य करने के प्रस्ताव पर मंत्रालय ने जनता की राय मांगी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सह-चालक के लिए एयरबैग अनिवार्य करने के प्रस्ताव पर मंत्रालय ने जनता की राय मांगी है।

मंत्रालय ने यात्री सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण उपाय करते हुए,  वाहन चालक की बगल वाली सामने की सीट पर बैठने वाले यात्री की सुरक्षा के लिए एक एयरबैग अनिवार्य रूप से उपलब्‍ध कराने का प्रस्ताव किया है। इस उपाय के कार्यान्‍यवन के लिए प्रस्तावित समय सीमाएं नए मॉडल के लिए 01 अप्रैल,  2021 और मौजूदा मॉडल के लिए 01 जून,  2021 हैं।

इस आशय से एक मसौदा अधिसूचना संख्‍या जीएसआर-797 (ई), दिनांक 28 दिसंबर, 2020 को मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है।

आप अपनी राय 30 दिन में दे सकते है|

 


More Related Posts

Scroll to Top