मुंगेर से सांसद ललन सिंह बने जनता दल यूनाइटेड के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

बिहार की सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (Janta Dal United) में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर पैदा हुई उहापोह की स्थिति शनिवार को समाप्त हो गयी| शनिवार को दिल्ली में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति (JDU National Executive) की बैठक में मुंगेर से सांसद राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी ललन सिंह पार्टी के पहले अध्यक्ष है जो सवर्ण समाज से आते है|

पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RCP Singh)  को केन्द्रीय मंत्री मंडल में शामिल होने के बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है| जबसे केन्द्रीय मंत्रीमंडल का विस्तार हुआ है जदयू की आंतरिक राजनीति गरमाई हुई थी| पार्टी का एक बड़ा धडा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) से काफी नाराज बताया जा रहा था|

ललन सिंह की केन्द्रीय मंत्रीमंडल में शामिल होने की खूब चर्चा थी लेकिन वह शामिल नही हो पाए| अब उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर नीतीश कुमार ने सन्देश दिया है की पार्टी में उनका कद कम नही हुआ है| पार्टी में ललन सिंह एवं आरसीपी सिंह एक दुसरे के धुर विरोधी माने जाते है|  

 


More Related Posts

Scroll to Top