नायब सिंह सैनी ने बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी को राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल ने 11 कैबिनेट और दो राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार को भी शपथ दिलाई। पंचकूला के दशहरा मैदान में गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई कई राज्यों के मुख्यमंत्री और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राज्यपाल ने अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महीपाल ढांडा, विपुल गोयल, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी, श्रुति चौधरी, आरती सिंह राव को कैबिनेट मंत्री तथा  राजेश नागर तथा गौरव गौतम को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के पद पर शपथ दिलाई गई।

समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुषकर धामी, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, रामदास अठावले, मनोहर लाल, नितिन गडकरी, अश्वनी वैष्णव, कृष्ण पाल, राव इंद्रजीत समेत कई लोकसभा, राज्यसभा के सांसद मौजूद रहे।

 


More Related Posts

Scroll to Top