नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया एथलीट में पहला पदक वो भी स्वर्ण

भारतीय स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा Neeraj Chopra ने शनिवार को इतिहास रच दिया है। नीरज ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया है। नीरज ने 87.58 मीटर दूर भाला फेंका स्वर्ण पदक हासिल किया। यह एथलीट में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा स्वर्ण पदक मिला है। बीजिंग ओलंपिक 2008 में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने किया था।

अपने पहले प्रयास में 87.03 मीटर दूर फेंका भाला

12 एथलीटों के स्पर्धा में नीरज ने अपने पहले प्रयास में 87.03 मीटर दूरी तक भाला फेंका। उन्होंने जर्मनी के जूलियन वेबर और जोहानेस वेटर जैसे दिग्गजों को पछाड़ा। जूलियन वेबर ने पहले प्रयास में 85.30 मीटर दूर भाला फेंका तो जोहानेस वेटर का थ्रो 82.52 मीटर रहा।

दूसरे प्रयास में किया और शानदार थ्रो

नीरज ने दूसरे प्रयास में और शानदार थ्रो किया है। उन्होंने 87.58 मीटर दूर भाला फेंका है। नीरज चोपड़ा का तीसरा प्रयास में थ्रो ज्यादा दूर नहीं गया। वह 76.79 मीटर दूर ही भाला फेंक पाए। नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 मीटर रहा है। वह पहले स्थान पर हैं। चौथे प्रयास में नीरज का थ्रो फाउल रहा है। उनका पांचवां प्रयास भी फाउल गया।

वहीं, 86.67 मीटर थ्रो के साथ चेक के जाकुब वेदलेच दूसरे नंबर पर हैं और 85.44 मीटर के थ्रो के साथ चेक के वितेस्लाव वेसेली तीसरे नंबर पर रहे। नीरज ने क्वालिफाइंग राउंड में 86.65 मीटर थ्रो किया था और अपने ग्रुप में पहले नंबर पर रहे थे।

नीरज चोपड़ा के घर पर जश्न का माहौल

वहीं हरियाणा के पानीपत में नीरज चोपड़ा के घर पर जश्न का माहौल है। जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज के नाम बधाइयों का तांता लग गया है। नीरज चौपड़ा की जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

बधाइयों का लगा तांता

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट में लिखा, नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत! आपका भाला गोल्ड की बाधाओं को तोड़ता है और इतिहास रचता है। आप अपने पहले ओलंपिक में भारत को पहली बार ट्रैक और फील्ड पदक दिलाते हैं। आपका कारनामा हमारे युवाओं को प्रेरणा देगा। भारत उत्साहित है! हार्दिक बधाई!

 


More Related Posts

Scroll to Top