रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर के पास स्कॉर्पियो गाड़ी में जिलेटिन की छड़ों को रख सनसनी फैलाने एवं मुकेश अंबानी तथा नीता अंबानी को धमकी देने के मामले में सनसनीखेज मोड़ आ गया है|
अंबानी के घर के पास मिले चोरी की स्कॉर्पियो गाड़ी के मालिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है| पुलिस का कहना है कि मनसुख हिरेन ने आत्महत्या किया है, जबकि उनके परिवार का कहना है कि वह आत्महत्या नहीं है| जिलेटिन से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी मनसुख हीरोइन की ही थी| उनका कहना था की कुछ दिन पहले वह गाड़ी चोरी हो गई थी जिसकी उन्होंने FIR भी कराई थी|
पूरे मामले की जांच पहले मुंबई क्राइम ब्रांच कर रहा था लेकिन अब इसकी जांच महाराष्ट्र एटीएस को सौप दी गयी है|
उधर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की एनआईए (NIA) से जांच कराने की मांग की है|
मुंबई पुलिस के विवादास्पद अधिकारी एवं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वाजे पर गाड़ी के मालिक के संपर्क में रहने और सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचने पर देवेंद्र फडणवीस ने प्रश्न उठाया है|
फडणवीस ने कहा की विधानसभा में इस मामले को उठाते हुए मैंने कहा था कि गाड़ी के मालिक को सुरक्षा दिए जाने की जरूरत है क्योंकि जिस तरह से यह मामला सामने आ रहा है उससे उसकी जान को खतरा हो सकता है| और आज उसकी मौत हो गई|
Chronology को समझों !
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 5, 2021
मुम्बई में अँटेलिया के बाहर संदिग्ध गाड़ी के मामले की तारें काफ़ी पेचीदा और कई सारें गंभीर सवाल खड़े करनेवाली है !
हम माँग करते है इस घटना की जाँच NIA द्वारा हो!#antilia #scare #Mumbai pic.twitter.com/Gxei8pS815
When Mansukh Hiren himself recorded in his police statement that he had purchased that vehicle from his friend, why is Maharashtra HM saying that vehicle does not belongs to him!
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 5, 2021
Interaction with media...#Antilia #Mumbai pic.twitter.com/8xvBCTvnLP
फडणवीस ने कहा कि इस मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी की संदेहास्पद भूमिका के कारण अब एनआईए जांच में ही सही तथ्य सामने आ सकता हैं|
उधर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का कहना है कि एनआईए जांच की जरूरत नहीं है और एटीएस इस मामले को सही तरीके से सभी पहलुओ की जांच करेगी|