बेलारूस में साढ़े तीन घंटे चली वार्ता में यूक्रेन ने रूस से क्रीमिया और डोनबास (डोनेस्क और लुहांस्क) से सेना हटाने के लिए कहा है। वार्ता में दोनों पक्षों कोई सहमति नहीं बन पाई है। बेलारूस के विदेश मंत्री का कहना है की दोनों देश जल्द अगले दौर की वार्ता करेंगे।
Belarusian Foreign Minister Vladimir Makei, after #RussiaUkraine talks on the Pripyat River, says, "in the end everything was fine... Ukrainian & Russian delegations... plan to hold a meeting at Belarusian-Polish border, hopefully in a couple of days, also speak for themselves." pic.twitter.com/lZqWUfClzz
— ANI (@ANI) February 28, 2022
इस बीच यूक्रेन में छिड़े युद्ध में रूस ने सोमवार को बर्डीक्स और एनेरहोडर कस्बों पर कब्जा कर लिया। बर्डीक्स में यूक्रेन का नौसैनिक अड्डा भी है, वह भी रूसी सेना के कब्जे में आ गया है। राजधानी कीव पर रूसी सेना के चौतरफा हमले बदस्तूर जारी हैं।
परमाणु हथियारों के लिए जिम्मेदार रणनीतिक बल को हाई अलर्ट पर लाने के बाद रूस ने सोमवार को एटम बमों से लैस मिसाइलों को हमले के लिए तैयार रखने का आदेश दे दिया। परमाणु हमले से संबंधित यूनिट के कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं और उन्हें पूरे 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के आदेश दिया गया है।