केंद्र सरकार द्वारा भारतीय नौसेना के ध्वज से गुलामी की प्रतिक सेंट जॉर्ज क्रॉस हटा कर छत्रपति शिवाजी महाराज की मुहर को ध्वज में स्थान देने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार (Modi Government) ने अब ऐतहासिक राजपथ (Rajpath) का नाम बदलकर कर्तव्य पथ (Kartavya Path) करने का निर्णय लिया है। राजपथ उस सड़क का अंग्रेजों के समय दिए नाम किंग्सवे का हिंदी रूपांतरण है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) (NDMC) ने राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन (Central Vista Lawn) का नाम कर्तव्य पथ करने के उद्देश्य से 7 सितंबर को एक विशेष बैठक बुलाई है।
यह पहला मौका नहीं जब मोदी सरकार ने किसी महत्वपूर्ण सड़क का नाम बदला हो। इससे पहले भी मोदी सरकार ने जिस सड़क पर पीएम आवास स्थित है, उसका नाम भी रेसकोर्स रोड से बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया था। अब इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक राजपथ नाम से मशहूर सड़क को अब कर्तव्य पथ नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से पांच प्रण की घोषणा की थी। इनमें एक प्रण गुलामी के प्रतीकों को खत्म करने का भी था।