पीएम मोदी ने संतों से की अपील, कोरोना के कारण प्रतीकात्मक ही रखा जाए कुंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर शनिवार को संतों से अपील की है कि कोरोना संकट के चलते अब हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh 2021) को प्रतीकात्मक ही रखा जाए। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, "आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी (Acharya Mahamandaleshwar Pujya Swami Awadheshanand Giri) से आज फोन पर बात की। सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना। सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया।"  उन्होंने कहा, "मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी।" 

स्वामी अवधेशानंद ने दी प्रतिक्रिया

पीएम मोदी के इस ट्वीट पर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा 'माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान का हम सम्मान करते हैं! जीवन की रक्षा महत पुण्य है। मेरा धर्म परायण जनता से आग्रह है कि कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए भारी संख्या में स्नान के लिए न आएं एवं नियमों का निर्वहन करें! '

 


More Related Posts

Scroll to Top